झाबुआ। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जिला-स्तर पर संचालित 50 उत्कृष्ट विद्यालय, विकासखंड-स्तर के 282 उत्कृष्ट स्कूल और विकासखंड के 201 मॉडल स्कूल में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से भरे जा रहे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मार्च है। आवेदन-पत्र भरे जाने की प्रक्रिया के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय के टेलीफोन नंबर 0755-2581067 पर संपर्क किया जा सकता है। इन विद्यालयों में विज्ञान-गणित और ऑर्टस विषय की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में इन विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक करीब पौने दो लाख विद्यार्थी अध्ययनरत है यह विद्यालय बालक और बालिका दोनों के लिए है। Post navigation 5 मदिरा दुकानों में 3 समूहों के किसी ने भी नहीं डाले ई-टेंडर, थांदला-मदरानी दुकानों को नहीं मिला आरक्षित मूल्य यीशू को याद कर समाजजन करेंगे अखंड बाइबिल पाठ का समापन