झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगडवाला की रिपोर्ट- ग्राम खरडूबड़ी से रोटला-कालीदेवी के करीब दस किमी का सफर आसानी से पूरा किया जा सकेगा। इसको लेकर विधायक निर्मला भूरिया ने आज 3.92 करोड़ की लागत से बनने इस मार्ग का भूमिपूजन कर दिया। यह मार्ग 31 मार्च 2018 पूर्ण हो जाएगा। भूमिपूजन के दौरान ईई यादव, अहिरवार, सरपंच संताबाई डामोर, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था अध्यक्ष मानसिंह डामोर, सचिव करणसिंह चौहान, जनपद प्रतिनिधि संतोषबाई डामोर, पारा मंडल अध्यक्ष ओंकारसिंह डामोर, आम्बा सरपंच सजन अमलियार, खरडूबड़ी सरपंच श्यामलाल पंचाल, पे्रमसिंह डामोर, सोभान डामोर, पिंटू डामोर, उमेश, सेना डामोर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कैलाश पाटीदार ने किया आभार युवा मोर्चा जिला मंत्री मुकेश गोयल ने माना। खरडूबड़ी पहुंची विधायक निर्मला भूरिया को ग्रामीणों ने हैंडपंप, नाली निर्माण, गोडाउन निर्माण, पंचाल समाज द्वारा मांगलिक भवन के लिए, पुलिस चौकी पुलिस, उपस्वास्थ्य केंद्र, डेम की ऊंचाई 9 फीट करने आदि को लेकर आवेदन सौंपे गए। Post navigation यीशू को याद कर समाजजन करेंगे अखंड बाइबिल पाठ का समापन लोकसभा मे इस मालवी कहावत के साथ रेल्वे मंत्रालय पर बरसे सांसद भूरिया ।