झाबुआ Live के लिए राणापुर से ” मयंक गोयल” की EXCLUSIVE रिपोर्ट झाबुआ जिले के राणापुर मे मुस्लिम समाजजनो ने आज शुक्रवार की नमाज के बाद दो महत्वपूर्ण फैसले लिए जिसकी प्रशंसा हो रही है पहला फैसला यह कि समाज से जुडे लोग आगामी ” महावीर जयंती ” पर किसी भी तरह का चिकन ओर मटन ” की ब्रिकी नहीं करेगा ताकी किसी की भी जनभावनाऐ आहत ना हो इसके साथ ही समाज ने यह निर्णय लिया है कि बेकार के खर्चे कम करने के लिए अब मुस्लिम समाज मे शादी समारोह मे बैंड बाजे या डीजे अब प्रतिबंधित रहेगा । मुस्लिम समाज के सदर ” मुहम्मद अली सैयद ” ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस फैसले को समाज का हर घर ओर परिवार अमल मे लायेगा । Post navigation दो मकानों में आग लगने से ज्वेलरी, अनाज व घरेलू सामान स्वाहा अनूप जलोटा आज “आदिवासी अंचल ” मे देंगे अपने भजनों की प्रस्तुति