झाबुआ Live के लिए “मेघनगर ” से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट । अगर आप देश के सबसे लोकप्रिय भजन गायक ” अनूप जलोटा” के भजनों को आदिवासी अंचल झाबुआ मे सुनना चाहते है तो आज यह अवसर आपको मिलने जा रहा है । झाबुआ जिले के मेघनगर के समीप ” फुटतालाब ” स्थित वनेश्वर हनुमान मंदिर प्रांगड मे चल रही 8 दिवसीय रामकथा के दोरान आज रात 9 बजे से 12 बजे के बीच ” अनूप जलोटा”अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे । मुख्य आयोजक सुरेशचंद्र पप्पू जैन ने बताया कि आयोजने आने वाले सभी श्रोताओं के लिए माकूल बंदोबस्त किये गये है उन्होंने अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर अनूप जलोटा की भजन संध्या को सफल बनाने की अपील की है । Post navigation भाजपा ही कर सकती है गरीबों का कल्याण – विधायक भूरिया फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष