अलीराजपुर लाइव के लिए इरशाद खान की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरियापान, सेलीगोली फलिया मे दो मकानों में आग लगने के चलते हजारों रुपए का अनाज, जेवरात व घरेलू सामान जल कर राख हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरियापान मे आज दोपहर 12.30 बजे दला पिता जवला व मुकेश जवला के मकान मे आग लग गई बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण बिजली के शॉट सर्किट से हुआ। आजाद नगर से फायर ब्रिगेड आता तब तक मकान में रखे आभूषण, घरेलू सामान व अनाज समेत कीमती सामान जलकर खाक हो गया। Post navigation लोकसभा बजट सत्र में सांसद भूरिया ने रखी अपने संसदीय क्षेत्र की मांग गुजरात में इलाज करवाकर फिर से सक्रिय हुए कांग्रेसी नेता सुमेरसिंह की दीर्घायु की कामना