मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

क़स्बे में आज सुबह से ही हर्षोल्लास छाया हुआ था, कारण था मुस्लिम जमात के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस को मनाए जाने वाले जलशे की तैयारी का छोटे बड़े सभी रंग बिरंगी पोशाकों में सजे धजे हाथों में झंडे लहराते हुए मस्जिद की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे थे, जहां से सभी जुलूस के साथ निकले ।

हमारे संवाददाता को मुस्लिम जमात आम्बुआ के सदर जनाब शकील अहमद कुरैशी ने बताया कि इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर मस्जिद से एक विशाल जुलूस मौलाना हाफिज जनाब इरशाद शेख़ तथा मौलाना हाफिज गुलाम अली शेख़ साहब की अगुवाई में डी.जे की धुन पर निकाला गया जिसमें छोटे छोटे बच्चे हाथों में झण्डे लहराते चल रहे थे, आतीशबाजी के साथ निकला जुलूस क़स्बे से घूमता हुआ बस स्टैंड इलाके में पहुंचा जहां पर भील सेना प्रदेश अध्यक्ष रमेश बघेल ने पुष्प वर्षा कर तथा हार माला से स्वागत किया, जुलूस यहां से पुनः मस्जिद प्रांगण में पहुंचा तथा यहां समापन के बाद बच्चों को चाकलेट, मिठाई आदि का वितरण किया गया बाद मस्जिद में ईद-ए- मिलाद – उन -नबी की विशेष नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ की गई, तथा एक दूसरे को गले मिल कर मुबारकबाद दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *