मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों में दिन भर पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ती रही ,शाम पांच बजे से भोले बाबा की सवारी निकाली गई तथा शिवजी की महाआरती की गई। मिली जानकारी अनुसार भोले नाथ को प्रिय मास सावन अपने अंतिम चरण में चल रहा है,इस माह के सोमवार का विशेष महत्व रहता है जिसमें शिवजी का विशेष श्रृंगार तथा पूजा अर्चना अभिषेक किया जाता है,आज सावन मास का अंतिम सोमवार होने से आम्बुआ हथिनेश्वर महादेव की सवारी धूम धाम से डी.जे की धुन पर निकली गई क़स्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह सवारी पुनः शिवालय पहुंची जहां पर पुजारी शंकर लाल पारिख द्वारा महाआरती की गई महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई, तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया गया। आम्बुआ क़स्बे से बाहर आवास फलिया में अडवाडा सड़क मार्ग पर स्थित त्रिलोकेशवर महादेव मंदिर में तथा पुलिस थाना प्रांगण में स्थित त्रिलोचन महादेव,अगौनी एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में स्थित शिवालयों में आज सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी तथा परंपरागत तरीके से शिव आराधना की गई। Post navigation देवझिरी से श्रंगेश्वर तक निकली विशाल कावड़ यात्रा, उमरकोट में हुआ भव्य स्वागत 100 से अधिक महिलाओं ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा, शिव मंदिर में किया जलाभिषेक