डॉ. एस. खान, उमरकोट पेटलावद विधानसभा के पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा के नेतृत्व में देवझिरी से श्रंगेश्वर तक आयोजित दो दिवसीय विशाल कावड़ यात्रा का उमरकोट में भव्य स्वागत किया गया। इस पावन अवसर पर कावड़ यात्रा में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस झकनावदा के उपाध्यक्ष यशोवर्धन सिंह, उमरकोट जनपद सदस्य गुमान गरवाल, दूधी कालू बिलवाल, विजय पटेल, सरदार डोडियार, दिनेश डामोर, बादल गोरी सहित आसपास के गांवों के तड़वी, पटेल व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। ग्रामीणों ने यात्रा का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। उमरकोट के शिव मंदिर से लेकर झकनावदा तक ‘जय शिव भोले बाबा’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल धर्ममय हो गया। Post navigation गवली समाज की चतुर्थ कावड़ यात्रा संपन्न, 51 किलो की कावड़ रही मुख्य आकर्षण आम्बुआ में हथनेश्वर महादेव निकले प्रजा का हाल जानने