रितेश गुप्ता, थांदला भोपाल में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न नगर परिषद नगर पालिका एवं नगर निगम को सम्मानित किया गया। भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित इस सम्मान समारोह में नगर परिषद थांदला की ओर से नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, सीएमओ अशोक चौहान एवं स्वच्छता प्रभारी गौरांकसिंह राठौड़ ने भी शिरकत की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नगर परिषद थांदला को स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम आने हेतु नगर परिषद सीएमओ अशोकसिंह चौहान, गौरांक सिंह राठौर, यशदीप अरोरा, टिटिया देवदा, गौरव सिसोदिया, रमेश बैरागी, सफाई संरक्षक ईश्वर, वीरेंद, भारत, जीवन, सुनीता बहन, सीमा बहन सहित समस्त सफाई कर्मी, कर्मचारी एवं नगरवासियों ने भरपूर सहयोग किया। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने इस मौके पर नगर के अन्य विकास कार्य हेतु भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। Post navigation किसान विरोधी कानूनों को रद्द करने की मांग कोलेकर किसान संघर्ष समिति ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की 64वीं पुण्यतिथि मनाई