झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- एक कदम स्वच्छता की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के मिशन ग्राम स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम में प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने ग्राम उमरकोट के फलिया उकाल के ग्रामीणों को घरों में शौचालय बनवाकर शौच जाने की समझाइश दी। इसी के साथ खुले में शोच जाने के नुकसान ग्रामीणों को समझाए। वहीं अपने घरों के आसपास गंदगी नहीं करने की हिदायत दी। इस दौरान ग्रुप लीडर शंकरसिंह भूरिया, छात्र अनिल भूरिया, प्रकाश गलजी, जमसिंग, विकास, राकेश, किशन गामड़ ने शंकर भूरिया की बातों का समर्थन देते हुए ग्रामीणों अपने घरों के आसपास साफ-सफाई के साथ खुले में शौच नहीं जाने का संकल्प लिया। Post navigation सिर्वी मोहल्ले में दो घरों से पशुओं की चोरी मेले में तीन महिला चोर को पकड़कर महिलाएं ले गई थाने