झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट रायपुरिया मेले में अभी अभी तीन महिला चोर को कुछ महिलाएं थाने लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि मेले में महिलाओं का एक समूह आया है और वह मौका देखकर चोरी करती है। तीन महिलाओं को थाने पर ले जाया गया है कुछ लोगों का आरोप है कि यह महिला चोरी करते हुए पकड़ी गई है। यह महिलाएं पूरी तरह से शराब के नशे में धुत है। बताया जा रहा है कि सब्जी की एक दुकान पर मटरफली लेने के बहाने यह महिला सब्जीवाली महिला के पूरे दिन की सिल्लक लेकर दौड़ लगाने लगी लेकिन भागने में कामयाब नहीं हो सकी। कुछ महिलाएं इस चोर महिला को लेकर थाने पहुंची है, अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है महिलाएं तलावली फुटिया कल्याणपुरा की बताई जा रही है। Post navigation मिशन स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को दी साफ सफाई की हिदायत अंतर्राष्ट्रीय कराते चैम्पियनशीप में स्मृति ने सिल्वर मेडल जीत, खवासा की बढ़ाई शान