झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट बीती रात रायपुरिया के सिर्वी मोहल्ले के निवासी रमणलाल सेप्टा (सिर्वी) के घर से एक भैंस चोरी तथा वही रामचंद्रजी चौधरी (पाटीदार)के घर से भी दो गाय चोरी हुई। घटना बीती रात 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर रायपुरिया पुलिस मौके पर पहुंची थी सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो बदमाश सागडिय़ा रोड पर गाय को छोड़ के भाग गए थे लेकिन रमणलाल सेप्टा की एक भैंस का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है नहीं आया थाने पर आवेदन – रायपुरिया पुलिस का कहना है कि पशुओं के चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गई थी लेकिन दो गाय सागडिय़ा सड़क से मिल चुकी है लेकिन भैंस या अन्य किसी पशु के चोरी होने की कोई सूचना बुधवार सुबह 11 बजे तक नहीं आई है इस तरह की किसी भैंस के चोरी होने का आवेदन या रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी । Post navigation गुजरात जाने से पहले ही पकड़ा गया ” शराब ” से भरा ट्रक मिशन स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को दी साफ सफाई की हिदायत