अलीराजपुर लाइव के लिए बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट-
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माहेश्वरी समाज का उत्पत्ति दिवस महेश नवमी का पर्व माहेश्वरी समाज बड़ी खट्टाली द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस बार हर वर्ष की भांति चार दिवस पूर्व से माहेश्वरी समाज महिला मंडल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें समाज की सभी महिलाओं द्वारा सहभागिता की गई। इन प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि यह प्रतियोगिता सभी आयु वर्ग के लिए रखी गई है। जिससे सभी को अपनी प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिले इसी तारतम्य में समाज के युवा मंडल ने भी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें समाज के समस्त युवाओं की टीमों ने हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाया। महेश नवमी के दिन शाम छह बजे समाजजनो द्वारा भगवान महेश को सजाकर चारभुजा नाथ मंदिर से शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली गई जिसका की फुलेशश्वर महादेव मंदिर पर आरती पश्चात प्रसाद वितरण कर समापन हुआ। तत्पश्चात पूरे समाज की गोट भी संपन्न हुई। जिसमे पूरा माहेश्वरी समाज सम्मिलित हुआ। माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी युवा मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल, माहेश्वरी बाल मंडल, माहेश्वरी युवती मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त समाज का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *