==========================
अलीराजपुर लाइव के लिये सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट 
==========================

सी बी एस ई कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हो गया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सोंडवा( उमराली) का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा विद्यालय मे कुल 59 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए जिसमें से 50 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी वह 09 विद्यार्थी द्वितिय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए ।विद्यालय की छात्रा कुमारी बबीता सस्तिया ने 8.8 सीजीपीए ,अरविंद अलावा ने 8.6 सीजीपीए एवं विशाल सस्तिया ने 8.6 सीजीपीए अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया गत वर्ष भी विद्यालय का परिक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा था विद्यालय के छात्रों द्वारा सतत उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन किया जिसका श्रैय कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा को जाता है जिनके द्वारा विद्यालय का नियमित निरीक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन समय समय पर प्रदान किया गया छात्रों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य सुनील कुमार दुबे एवं अधीक्षक कारसिंह सोलंकी एवं स्टाफ ने छात्रों एवं पालको को बधाई दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *