अलीराजपुर लाइव के लिए इरशाद खान की रिपोर्ट- बरझर मे दो दिन पहले हुई मौसम की पहली बरसात ने विद्युत मंडल की पोल खोल कर रख दी है गरमी और उमस के बीच लोगों का हाल बेहाल है। बिजली के आने जाने से ऐसा लग रहा है जैसे विद्युत मंडल आंख मिचौली का खेल चल रहा हो। बीते तीन दिनों से क्षेत्र में बिजली पल-पल में आ जा रही है। आज दोपहर तक हर पांच मिनट में बिजली की लुका-छिपी चलती रही। वही ग्रामीणों के आटा चक्की पर भीड़ लगी है व गरमी से बुरा हाल है पर विद्युत मंडल का इस ओर कोई ध्यान नहीं है विद्युत मंडल से सम्पर्क करने पर एक ही जवाब मिलता है अभी आ जाएगी लाइट फाल्ट है। Post navigation बिजली विभाग की लापरवाही, खुली डीपी से उतरा करंट तीन पशुओं ने गंवाई जान महेश जयंती धूमधाम से मनाई, हुए आयोजन