अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- सोंडवा तहसील मुख्यालय पर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में अन्नकूट का आयोजन किया गया। इसका सम्पूर्ण आयोजन महिला मंडल द्वारा किया गया। कल रात को मंदिर प्रांगण मे बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रुप रेखा बना ली गई थी। अलीराजपुर से ताजा सब्जियां मंगाई गई। उसके पश्चात शुद्ध व स्वादिष्ट सब्जी बनाई गई। भगवान की आरती उतार गवान के सम्मुख छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। तत्पश्चात सब्जी की प्रसादी का वितरण सभी को किया गया। प्रसादी ग्रहण करने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग आये थे। करीब 2 क्विंटल सब्जी प्रसाद का वितरण किया गया। महिला शक्ति का रहा अहम योगदान- अन्नकूट उत्सव को सफल बनाने में सुनीता कुशवाह, आशा चौहान, रजनी राठौर, चेतना राठौर, बीना डावर,आभा कुलश्रेष्ठ, मीनू पाठक, राइमा आदि ने सराहनीय कार्य किया। Post navigation आसपास की खोज कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने निहारा ऐतिहासिक शिव मंदिर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया बाल दिवस