अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार एवं खंड शिक्षा अधिकारी रामानुज शर्मा के मार्गदर्शन द्वारा तहसील सोंडवा में आस पास की खोज कार्यक्रम के तहत, मावि ओझड से बस द्वारा महलगांव पहुंचकर बच्चों ने, पुरातत्व विभाग द्वारा बनाया गया शिव मंदिर के बनावट एवं नक्कासी और इतिहास की खोज की गई जिसमे छात्र छात्राओं को भोजन एवं अतिथियों के लिए स्वल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथि के रूप में संकुल सोंडवा के जनशिक्षक जितेंद्र चौहान, मुकेश राठौर, रामकिशोर चौबे, बीआरसी स्टाफ दिनेश वगेदरे, हायर सेकेंडरी स्कूल से व्यावसायिक शिक्षक प्रशांत भल्ला, सुनील अजनावदिया, स्कूल के स्टॉफ में बोन्दर सिंह डावर(हेडमास्टर), तुरसिंह चौहान, मुहम्मद हरीश शेख, दुर्गा राठौर एवं अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे। Post navigation अम्बे माता मंदिर चांदनी रात में भक्तों को वितरित की खीर-प्रसादी महिला मंडल ने अन्नकूट का आयोजन कर भगवान को चढ़ाया छप्पन भोग का प्रसाद