झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- जादूगर जोगी मैजिक-शो के शुभारंभ अवसर पर जोगी सम्राट नरोत्तम जोगी ने बताया कि हम जादू के साथ-साथ देशहित में जन जागरण व महिला उत्पीडऩ पर भी शो के माध्यम से महिलाओं में जागरूकता व स्वावलम्बन पैदा करने का कार्य कर रहे है। साथ ही स्थानीय स्तर के युवक-युवतियों के नृत्य कॉम्पीटिशन का भी आयोजन हमारे मंच पर करवाते है व उन्हें जोगी सम्राट की ओर से पुरस्कृत भी किया जाता है, जिससे कला को सम्मान तो मिलता ही हैं वही कला प्रदर्शन हेतु मंच भी मिलता है। शुभारंभ अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक व पत्रकारों की उपस्थिति में जादूगर सम्राट ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। शो कार्यक्रम करीब एक पखवाड़े तक आयोजित होगा। Post navigation जय आदिवासी युवा शक्ति ने शुरू की कोचिंग क्लासेस सफाई अभियान में जुटे परिषद के सफाईकर्मी