पेटलावद। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शहर में नपं ने वार्डवार सफाई अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में सबसे पहले वार्ड क्रमांक 1 में नालियों की सफाई की गई। सीएमओ एलएस डोडिया और स्वच्छता निरीक्षक एवीएस राठौर ने बताया नगर में वार्डवार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सड़कों, नालियों और नालों की सफाई की जा रही है। शहरी दरोगा रामलाल धानुक और जमादार मांगीलाल मोरवाल सफाई कर्मचारियों के साथ पूरे दिन डटकर सफाई करा रहे हैं। Post navigation पानी की तलाश में छत से नीचे गिरकर मोर हुआ घायल खेडूत मजदूर संघ ने कलेक्टर से की सिलिकोसिस पीडि़तों को पुनर्वास पैकेज देने की की मांग