खरडू बड़ी। महाशिवरात्रि उत्सव के पावन पर्व पर बड़े ही धूमधाम से ग्राम खरडू बड़ी में होने जा रहा है। जिसमें सुबह से ही जोगन माता (महादेव मंदिर) पर भक्तों की लगी कतार। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर ठीक एक दिन बाद भव्य कलश यात्रा और सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें पंडित पूज्य गंगाराम जी महाराज देहदाधाम (गुजरात) से पंडित पूज्य श्री कानूराम जी महाराज सेमलिया धाम (म. प्र.)से मुखारबिंद से प्रवचन की वर्षा होगी। कलश यात्रा मां दशा माता मंदिर से लेकर जोगन माता महादेव मंदिर पर समापन होगी जिसमें विशेष आकर्षित कलश यात्रा उपस्थित रहेगी और ठीक महाशिवरात्रि के दिन एक माहि से व्रत रखने वाले भक्तों के द्वारा महायज्ञ किया जाता है। उसके बाद बाकि कार्यक्रम एक दिन बाद होते है। Post navigation बाइक स्लिप होने के कारण बस में घुसा बाइक सवार महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई