सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी पारा-झाबुआ मार्ग पर झाबुआ तरफ से आ रहे बाइक आरएस 200 पल्सर एमपी 45एम आर 6013 तरफ से आ रही थी वही पारा तरफ से गणेश बस सर्विस क्रमांक एमपी 13 पी 1943 आ रही थी की बाइक सवार का अंधा मोड़ होने के कारण बाइक स्लिप हो जाने के कारण बाइक सवार बस के पिछले पहिए घुस गया। हादसे में बाइक सवार मनीष पिता दिनेश टॉक उम्र 18 साल के पैर पर बस का पहिया चढ़ने के कारण उनके पैर और सर में गंभीर चोट आई है जिसे ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया था लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं आने के कारण ग्रामीणों ने निजी वाहन से मनीष को जिला अस्पताल पहुंचाया। पारा झाबुआ मार्ग पर साइन बोर्ड नहीं होने के कारण आए दिन यहां एक्सीडेंट होते रहते हैं जिसकी ओर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। Post navigation रविदास जयंती पर खरडू में कैबिनेट मंत्री ने की संत रविदास की पूजा अर्चना महाशिवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया, मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की कतार