बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट बरझर में त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत मतदान जागरूकता के लिए जनपद पंचायत आजाद नगर भाबरा की बरझर कस्बे में कन्या हाईस्कूल से जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली में स्कूली शिक्षक, शिक्षिकाएं व आंगनवाडी कार्यकर्ता, आमजनों को पंचायत निर्वाचन में पूरे उत्साह के साथ मतदान प्रक्रिया में सहभागिता का आह्वान किया । मतदान जागरूकता रैली में बस स्टैंड से लीम चौक , पंचाल मोहल्ला से मुख्य मार्ग निकली। शिक्षक शिक्षिकाओं ने मतदान जागरूकता अभियान के सारे काम छोड़ दो मतदान पहुंचकर वोट दो जैसे नारे लगाते हुए आमजनों को संदेश पहुंचा रहे थे। इस अवसर पर जनपत सीईओ रविन्द्र गुप्ता, बीईओ विनोद कुमार कोरी, प्राचार्य केशव सोलंकी , प्राचार्य शैलेन्द्र शर्मा , जन शिक्षक आदि विशेष रूप से उपस्थित थे । Post navigation आम के पेड़ पर लटकी मिली बुजुर्ग की लाश विद्यार्थियों को दी यातायात नियमों को जानकारी