इरशाद खान बरझर आजाद नगर थाने की बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत बड़गांव पंचायत के मावडा फलिए में एक 55 वर्ष बुजुर्ग मगन पिता पांगला की लाश आम के पेड़ पर लटकी मिली। बुजुर्ग मगन शुक्रवार से घर से गायब था। परिजनों ने आसपास तलाश की पर मगन का कहीं पता न चल सका। शनिवार 2 बजे के आसपास मगन की लाश को आम के पेड़ पर लटकी देखी गई। सूचना पर बड़गांव सरपंच पति द्वारा बरझर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर बरझर पुलिस चोकी प्रभारी अखिलेश मंडलोई, जानु सिंह गरवाल, भीमसिंह सिसोदिया ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। शव को पीएम के लिए बरझर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। Post navigation बालिका ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या की मतदाता जागरूकता अभियान : मतदाताओं को जागरूक करने निकाली रैली