इरशाद खान, बरझर आजाद नगर थाने की बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत तोरणिया के सिमाड फलिए में 12 वर्षीय बालिका ने घर के अंदर लकड़ी की सीढ़ियों पर दुपट्टा बांध कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तोरणिया निवासी करण सिंह की 12 वर्ष लड़की काजल ने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना सोमवार की बताई जा रही है। काजल कल दोपहर 12 बजे से घर से गायब थी। परिजनों द्वारा काजल को आसपास तलाश किया गया पर काजल का कहीं पता न चल सका। मंगलवार को काजल का शव मेन रोड पर बने मकान में घर के अंदर लकड़ी की सीढ़ियों पर झूलता मिला। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर बरझर पुलिस चौकी प्रभारी अखिलेश मंडलोई व जानु सिंह गरवाल ने मर्ग कायम कर जांच में लिया व पंचनामा बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। जोबट से आए एसडीओपी नीरज नामदेव ने शव को फंदे से उतराया व पीएम के लिए बरझर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। Post navigation चौकी प्रभारी का हुआ तबादला, मंडलोई होंगे चौकी प्रभारी आम के पेड़ पर लटकी मिली बुजुर्ग की लाश