अलीराजपुर live के लिऐ सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का में हज के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 150 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि 390 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, भगदड़ शैतान को पत्थर मारने के दौरान मची। बता दें कि सऊदी में आज बकरीद (ईद उल अधा) मनाई जा रही है। हज की यात्रा का आज आखिरी दिन था। लगभग 20 लाख हज यात्री इस बार पहुंचे हैं। पहले भी हो चुका है हादसा 2006 में 12 जनवरी को भी शैतान को पत्थर मारने की घटना के दौरान भगदड़ मची थी जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि मक्का के बाहरी इलाके मीना में शैतान को पत्थर मारने का रिवाज है। इस दौरान हज यात्री तीन पत्थर शैतान को मारते हैं। मक्का में कब-कब हुए हादसे तारीखकितनी मौतें 2 जुलाई, 1990पैदल चलने के लिए बनी एक टनल में भगदड़ में 1,426 लोगों की मौत। 23 मई, 1994शैतान को पत्थर मारने के दौरान 270 की मौत। 9 अप्रैल, 1998जमारात ब्रिज पर भगदड़ में 118 की मौत और 180 घायल। 5 मार्च, 2001शैतान को पत्थर मारने के दौरान 35 लोगों की मौत। 11 फरवरी, 2003शैतान को पत्थर मारने के दौरान 14 श्रद्धालुओं की मौत। 1 फरवरी, 2004शैतान को पत्थर मारने के दौरान मची भगदड़। 251 की मौत, 244 घायल। 12 जनवरी, 2006 भगदड़ में 340 लोगों की मौत और 290 घायल। हज को लेकर क्या है सुरक्षा के इंतजाम? > 1.1 लाख लोगों को तैनात किया गया है। > 5000 कैमरे लगाए गए हैं, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। > 1.36 लाख लोग भारत से हज करने के लिए गए हैं, Post navigation ब्लास्टिंग की जानकारी मांगने पर ग्राम पंचायतो मे मचा हडकंप नवागत जिला पंचायत सीईओ ने ली बैठक