आलीराजपुर। जिले में अल्प वर्षा के कारण नर्मदा उद्वाहन माइक्रो सिंचाई परियोजना का पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। जिससे सैकड़ों किसानों को आंशिक राहत मिल रही है,वहीं कुछ किसानों को पाइपलाइन पहुंचने के बावजूद भी पानी नहीं मिल रहा है,इसी मांग को उठाते हुए ग्राम सुखीबावड़ी तथा पुजारा चौकी के सैकड़ो किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां मौजूद कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों द्वारा मांग की गई है कि ग्राम पुजारा की चौकी तथा सुखीबावड़ी में सिंचाई परियोजना का पूरा जाल बिछा हुआ है, बावजूद हमें सिंचाई हेतु पानी नहीं मिल रहा है। जिससे फसलें नष्ट हो रही हैं। किसान को भारी नुकसान हो रहा है। यदि यहां पानी मिलना शुरू हो जाएगा तो हमें आंशिक राहत मिल जाएगी। माननीय मंत्री से निवेदन है की योजना में कमियों की जांच करवाकर हमारे गांवों तक पानी पहुंचना सुनिश्चित करवाएं। दरअसल इन दोनों गांव में योजना की पाइपलाइन वगैरह सारा सिस्टम बिछा हुआ है लेकिन कुछ तकनीकी विफलता के कारण अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है,यदि यह कमी दूर कर ली जाती है तो योजना के अंतिम छोर तक पानी पहुंच जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों तक लाभ मिल पाएगा। इस अवसर पर सुरेश सस्तीया, भगत भिड़े, चिमन भिंडे, सुबला , सुरपाल आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहें। Post navigation ग्राम बोरी में सेवा पखवाड़ा के तहत हर्षोल्लास से मना ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, सब्जियों की रंगोली और फैंसी ड्रेस रहे मुख्य आकर्षण कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की मांग हुई पूरी, कपिलधारा कुओं की संख्या 5 से बढ़कर 20 हुई