संजय गांधी, बोरी ग्राम बोरी में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन, बोरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश देने के साथ-साथ कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं द्वारा पोषण व स्वास्थ्य का संदेश देती हरी सब्जियों से बनाई गई आकर्षक रंगोली रही, जिसमें धात्री माता और संतुलित आहार के महत्व को खूबसूरती से दर्शाया गया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न पारंपरिक व प्रेरक वेशभूषा धारण कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसे उपस्थित सभी अतिथियों और ग्रामीणों ने खूब सराहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सरपंच श्रीमती रवीना वास्केल, मंडल अध्यक्ष सुमेर डावर, मंडल सह प्रभारी संजय गाँधी, प्रकाश मोरी, करुण बैरागी एवं आंगनवाड़ी सुपरवाइजर वसुनिया मैडम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों व सुपरवाइजर वसुनिया मैडम ने कुपोषण उन्मूलन, गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण, तथा बच्चों के नियमित टीकाकरण पर विशेष जोर दिया। सरपंच श्रीमती रवीना वास्केल,संजय गाँधी एवं सुमेर डावर ने उपस्थित मातृ शक्ति से आंगनवाड़ी केंद्रों की सेवाओं का पूरा लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, ग्राम की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ग्राम को स्वस्थ और कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। Post navigation जनजाति मातृशक्ति सम्मेलन संपन्न; वक्ताओं ने धर्मांतरण से सतर्क रहने, बेटियों को साहसी बनाने और संस्कृति सहेजने का किया आह्वान सिंचाई परियोजना का पूरा जाल बिछा हुआ, बावजूद पानी नहीं पहुंच रहा, मंत्री और कलेक्टर को ज्ञापन सौंप बताई समस्या