आरीफ हुसैन चंद्रशेखर आजाद नगर। मकर सक्रांति के पावन अवसर पर नगर के शिव भक्त मंडल एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण लाल अरोड़ा द्वारा सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक माधौंसिंह डावर तथा नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर के हाथों अत्यधिक ठंड को देखते हुवे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल वितरण किये गये| इस अवसर पर शिव भक्त मंडल के सदस्य, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर,नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायणलाल अरोड़ा उपस्थित थे। माधोसिंह डावर ओर नप उपाध्यक्ष ने तालाब से जलकुंभी निकाली। नगर के तालाब की साफ सफाई मुहिम शुरू नगर के बड़े शिव मंदिर स्थित तालाब की साफ-सफाई को लेकर सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक माधौसिंह डावर व नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर,नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायणलाल अरोड़ा तथा तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर ने मिलकर शिव भक्तमंडल के सदस्यों के साथ तालाब साफ-सफाई की मुहिम शुरू की। तालाब में फैली जलकुंभी को निकालने के लिए सफाईगारों को लगाया हैं जो तालाब को शीघ्र साफ करके जलकुंभी मुक्त करेंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, महामंत्री हुजैफा असद, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश माहेश्वरी, विजय जैन उपस्थित थे। Post navigation विद्यार्थियों के लिए हुई चेयर रेस, नींबू रेस, खो-खो और क्रिकेट प्रतियोगिता डावर को सीएम ने फोन कर दी बधाई, शुभकामनाएं देने लगा रहा समर्थकों का तांता