चंद्रशेखर आजाद नगर। राज्य शासन ने जोबट विधानसभा के पूर्व विधायक माधवसिंह डावर को मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के संचालक मंडल का अध्यक्ष की नियुक्ति पर स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह फोन कर बधाई दी। साथ ही जल्द ही भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण करने को कहा। आलीराजपुर जिले में जैसे ही डावर को निगम अध्यक्ष बनाये जाने की खबर लगी वैसे ही अपने शुभचिंतकों की फोनपर बधाई शुभकामनाओं को दोर चालू हो गया डावर के निवास पर बधाई का तांता लग गया । आलीराजपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराल भी निवास स्थान पहुंचकर पुष्प माला पहनाकर कर शुभकामनाएं दी । साथ ही जिले के भाजपा के पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान , भाजपा जिलाध्यक्ष मुकू पोरवाल , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता चौहान , भददु पचाया , विशाल रावत , सरपंच , जनपत सदस्य , जनपत अध्यक्ष सहित भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी । माधव सिंह डावर ने निगम मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया । सुत्रो के मुताबिक सम्भावित माधवसिंह डावर 30 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में पदभार ग्रहण कर सकते हैं । माधव सिंह डावर आलीराजपुर जिले के भाजपा के कार्यकर्ताओं के लाव-लश्कर के साथ पदभार ग्रहण समारोह में पहुंचने की सम्भावना है। Post navigation मकर संक्रांति पर शिवभक्त मंडल और नप उपाध्यक्ष की ओर से कंबल बांटे विद्यार्थियों को मेडिकल एवं आईआईटी के क्षेत्र में करियर बनाने के टिप्स दिए