चंद्रशेखर आजाद नगर। दीपावली के पावन पर्व पर स्थानीय माउंट व्यू स्कूल में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ ने मिलकर लगभग 4 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में विशाल एवं आकर्षक रंगोली का निर्माण किया। रंगों से सजी इस भव्य रंगोली के माध्यम से स्कूल परिवार ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस विशाल रंगोली को तैयार करने में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने मिलकर कई घंटों की मेहनत, रचनात्मकता और आपसी समन्वय से इस अनूठी कलाकृति को साकार किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, लगभग 4 हजार वर्गफीट में निर्मित यह रंगोली मध्यप्रदेश के किसी भी स्कूल में बनाई गई सबसे बड़ी रंगोली होने का दावा रखती है। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया, बल्कि सामूहिक प्रयास, टीम भावना और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके जुड़ाव को भी प्रदर्शित किया। माउंट व्यू स्कूल प्रबंधन ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों में रचनात्मकता, सहयोग और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को भी विकसित करना है। इस अनूठी पहल के माध्यम से माउंट व्यू स्कूल ने दीपावली के उत्सव को यादगार बनाते हुए कला, संस्कृति और सामूहिक एकता का सुंदर संदेश दिया। Post navigation ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दी इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को भावभीनी श्रद्धांजलि