आरीफ हुसैन

चंद्रशेखर आजाद नगर। विद्यालय में वार्षिक उत्सव के प्रथम चरण में विद्यालयीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के  आयोजन का औपचारिक  शुभारंभ संस्था के प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह द्वारा छात्रों के लिये आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये सिक्का उछाल कर किया गया।

छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता के आयोजन के तहत प्रथम दिन छात्राओं के लिए चेयर रेस,  नींबू रेस, खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जबकि छात्रों के लिए कबड्डी,खो-खो,क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह, लेखापाल रेशम कनेश, वरिष्ठ शिक्षक आनंद ताहेड़, शाहिद मोहम्मद शेख, रमेश डावर, मुकेश मंडलोई, रतनसिंह रावत,  हेमेंद्र गुप्ता, मनोज सोनी, आशीष सोनी, राजकुमार मारू, शेखरसिंह कुशवाह, शिक्षिका रंजना भाबर, सेवंता कनेश, शिवांगिनी गौड़, चंद्रकांता निंगवाल, राधेश्याम बिरला, चेतन चौहान, अतिथि शिक्षक राजू भिंडे, शेहनाज शेख, प्रिती मोढिया, स्वाति त्रिवेदी एवं शिक्षक लक्ष्मणसिंह चंगोड़ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *