रितेश गुप्ता, थांदला भगोरिया के उपलक्ष्य में मीनाक्षी उपाध्याय सेवा समिति की ओर से गर्भवती महिलाओं को शासकीय अस्पताल थांदला में भोजन के पैकेट वितरित किए गए। वितरित करने हेतु समय डॉ. मनीष दुबे,समिति के संचालक प्रशांत उपाध्याय, भाजपा मंडल ध्यक्ष गोलू उपाध्याय,दिनकर वाजपेयी, कोविड.19 प्रभारी प्रणव परमार, कन्नू मोरिया, राजू गरवाल, संजय परमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्लड डोनेशन टीम द्वारा इस भोजन सेवा कार्य को धुलेंडी से प्रतिदिन शुरू करने के लिए भी मुहिम शुरू की गई और नगर के गणमान्य नागरिकों से इस मुहिम में जुडऩे के लिए निवेदन किया। जिससे हर मरीज को शुद्ध सात्विक भोजन उपलब्ध हो सके। समिति के सदस्यों ने निवेदन किया है कि जो भी समिति के इस नि-शुल्क भोजन सेवा कार्य मे जुडऩा चाहता हो इन नंबर पर 9893754999, 8085859999, 9827010010, 9826224648, 9425486097, 9827815534 पर फोन लगाकर समिति का सदस्य बन सकता है। यह जानकारी ब्लड डोनेशन टीम के अजय सेठिया द्वारा बताई गई । Post navigation जवाहर नवोदय विद्यालय 6वीं सेलेक्शन टेस्ट की परीक्षा 10 अप्रैल के बजाए अब 16 मई को होगी परीक्षा भगोरिया हाट बाजार में एसडीओपी गवली व टीम ने कोरोना महामारी से बचाव की दी समझाइश