रितेश गुप्ता, थांदला स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला झाबुआ (जेएनवी) के प्राचार्य नन्हेलाल झरिया के निर्देशों पर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा प्रभारी संतोष कुमार चौरसिया पीजीटी रसायन विज्ञान ने बताया की छठी कक्षा में दाखिले के लिए होने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (जेएनवीएसटी) 2021 की तारीख को बदल दिया गया है। प्रशासनिक कारणों से परीक्षा की तारीख को रिशिड्यूल किया गया है। यह परीक्षा 10 अप्रैल को होनी थी। जेएनवीएसटी 2021 प्रवेश परीक्षा अब 16 मई को थांदला, पेटलावद, और मेघनगर के विभिन्न सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। Post navigation शांति समिति की बैठक में एसडीएम परस्ते ने दी हिदायत- मास्क है अनिवार्य वरना होगी चालानी कार्रवाई भोजन पैकेट वितरित कर की नई मुहिम की शुरुआत