झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- झकनावदा के समीप प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तारखेडी में भोंगरिया हाट अपने पूरे चरम पर रहा। युवक-युवतियों की भीड़ पान की दुकानों पर देखी देखी गई। पूर्व विधायक और जिला पंचायत सदस्य ने निकाली गेर तारखेडी भगोरिया अपने चरम पर रहा। भगोरिया पर्व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों बड़ी संख्या में मांदल लेकर पहुंचे और मांदल कि थाप पर थिरके। पेटलावद के पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा और जिला पंचायत के सदस्य मालू डामर के नेतृत्व में तारखेड़ी में मुख्य मार्ग से गेर निकाली गई। कांग्रेसी और पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा ने जमकर मांदल पर थाप दी।और थिरकते नजर आए। गैर में तारखेड़ी संरपच तेजालाल सिंगाड़, कठोरसिंह तारखेडी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। एसडीएम पहुंचे भोंगरिया में- तारखेडी भोंगरिया पर्व में पेटलावद एसडीएम सीएस सोलंकी, तहसीलदार जीएस सोलंकी, थाना प्रभारी भाबर, चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र साटे, प्रहलाद सिंह चुंडावत, सचिव तोलसिह उपस्थित थे। इस दौरान पंचायत ने शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था की थी जिसका की ग्रामीणों ने लुत्फ उठाया। Post navigation कंपनी टोल वसूलने में मशगुल, वाहन चालकों की हो रही फजीहत रविना-ऋतु की अनोखी पहल से ग्रामीणों में आई जागरुकता