झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- थांदला-बदनावर टोल मार्ग पर थांदला-पेटलावद के मध्य सडक़ दुर्दशा के चलते वाहन दुर्घटना में लगातार इजाफा हो रहा है। साइड पट्टियों में मुर्रम की कमी के चलते दोपहिया वाहन चालक खासी फजीहत उठा रहे है। भेरुघाट पर आज भी एक ट्रक का गुल्ला टूट गया, जिससे वाहन चालक परेशान होते रहे। मार्ग पर हो रहे गड्ढे के कारण भी लगातार हादसे हो रहे है। कुछ दिनों पूर्व भी एक परिवार ट्राली से भिडं़त में खत्म हो गया था। टोल कंपनी केवल टोल वसूलने में व्यस्त है। सुविधाए देने में फिसड्डी साबित हो रही है। इधर जिम्मेदार भी आंख मूंदे बैठे है। भेरुघाट के नीचे भी एक पुलिया पर रेलिंग व्यवस्थित नहीं है, जिससे भी कोई भी गंभीर हादसा हो सकता है। Post navigation भोंगरिया पर्व में दिखा उल्लास : मेला स्थल में तब्दीली से नहीं पहुंच सके ग्रामीण मदिरा दुकानों के एकल समूहों का ई-टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन