झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतत्व विकास के अंतर्गत करड़ावद की रविना प्रजापति व ऋतु प्रजापति दोनो बहनों ने गांव के विकास के क्षेत्र में एक अनोखी पहल की जिसमें गांव में बैठक के माध्यम से लोगों को पहले शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीणों को प्रेरित किया व ग्रामीणो को वृद्ध पेंशन, विधवा पेंशन, आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। गांव में साक्षरता की क्लास लगाई गई, स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमे लगभग 200 लोगों को प्रेरित किया गया। गांव में इसके अलावा पौधारोपण शासकीय स्कूल में बच्चो को पढ़ाया गया। ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। इस तरह गांव में दोनों बहनों व ग्रामीणों में जागरूकता अभियान चलाया व यह कार्य दोनो बहनों ने 8 से 10 महीनों में कर दिखाया व इसके अलावा महिलाओं को शुद्ध जल बीमारियों की रोकथाम व पोषण आहार के विषय में भी प्रेरित किया जिसमें गांव में जागरूकता आई है। इर तरह रविना व ऋतु प्रजापति दोनों बहनों ने गांव में विकास की पहल में अपना योगदान दिया व आगें भी यह कार्य जारी रहेगा। Post navigation भोंगरिया पर्व पर निकाली गेर, झूमे ग्रामीण पंपावती तालाब पर लुट की वारदात