झाबुआ लाइव से उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- रामा कालीदेवी पर विधायक निर्मला भूरिया एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा पर भाजपाई पहुंचे और मरीजों को फल वितरित किए। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई जिसमें ग्राम विकास पर चर्चा कर प्रदेश में चल रही योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने की बात की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, मंडल अध्यक्ष बापूसिंह भूरिया, मदन भूरा, बसंत डोडिया, दिनेश अमलियार, सरपंच लामसिंह गामड़, कांतिलाल डावर, करण अमलियार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation सीईओ यादव को शोकॉज व उपयंत्री अहिरवार को अर्थदंड मुख्यमंत्री का जन्मदिन सेवा संकल्प दिवस के रुप में मनाया