झाबुआ लाइव के लिए पिटोल से भूपेंद्रसिंह नायक की रिपोर्ट- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने सेवा व संकल्प दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल द्वारा पिटोल उप स्वास्थ केन्द्र में भर्ती व इलाज करवाने आए मरीजों को फल वितरित किए। मरीजों को फल वितरण के अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरु भूरिया, मंडी अध्यक्ष बहादुर हटीला, महेन्द्रसिंह ठाकुर, उपसरपंच दिनेश मेवाड, बलवंत मेडा, मकनसिंह गुण्डिया, जगदीश बडदवाल, सरपंच जोगडा भाई, तानसिंग वसुनिया, मेजिया कटारा, प्रतीकशाह, नरपत भाबोर, सामजी भाई सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। – पिटोल उप स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजो को फल वितरीत करते भाजपा कार्यकर्ता। Post navigation भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री चौहान का जन्मदिन दहेज के 65 हजार रुपए बाकी होने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने किया दूल्हे का अपहरण