झाबुआ। मनरेगा योजनांतर्गत जॉबकार्ड धारी परिवारो को रोजगार उपलब्ध नहीं करवाने निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने में रुचि नहीं लिये जाने के कारण पेटलावद सीईओ एएस यादव को सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी ने शोकॉज नोटिस कर 9 मार्च को प्रात: 10.30 बजे उत्तर देने के निर्देश जारी किए। उपयंत्री जी.एस अहिरवार पर अर्थदंड अधिरोपित झाबुआ। मनरेगा योजना के अंतर्गत समय पर मूल्यांकन न करना, जॉबकार्डधारी श्रमिकों को रोजगार न दिलाना, कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र समय पर जारी न करना, वित्तिय वर्ष 2014-15 तक के कपिल धारा को समय पर पूर्ण न करने के कारण रोजगार गारंटी अधिनियम की धारा-25 के प्रावधान के आधार पर जीएस अहरिवार महत्मा गांधी मनरेगा उपयंत्री जनपद पंचायत रानापुर पर कलेक्टर आशीष ने 500 रूपये के अर्थदंड लगाया है। Post navigation भगोरिया पर्व की प्रशासन की तैयारियां पूर्ण बीएसएनएल की फिसड्डी सेवाओं से त्रस्त हुए उपभोक्ता