जितेंद्र वाणी, नानपुर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी माँ कालिका मंदिर नानपुर में गुड़ीपड़वा के पावन पर्व पर चली रही रात्रिकालीन शिव महापुराण के अंतर्गत तृतीय दिवस कथा में खरगौन के प्रसिद्ध कथावाचक- पं.अंकित शर्मा ने बताया कि भगवान की कथा धन से नही बल्कि भक्त के भाव और शुद्ध मन से सफल होती है। व्यक्ति अपना मन अच्छे कार्यो में कम लगाता है बल्कि गलत कार्यो में शीघ लगा लेता है। आगे कथाओं में उन्होंने अनेक शिवलिंगो के बारे में औऱ उनकी पूजा का विधान बताया,औऱ साथ ही कोनसे वर्ण को कोनसे शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए।समिति के सदस्य श्रीकैलाश राठौड़ ओर श्रीनंद किशोर वाणी ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर आगामी 04 अप्रैल,शुक्रवार को भव्य कन्या पूजन व कन्या भोजन का आयोजन भी समिति दुवारा किया जा रहा है।समिति के सदस्य मोहित राठौड़ ने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन औऱ उनके भोजन का बड़ा महत्त्व होता है साथ ही उन्होंने नानपुर के सभी भक्तों से निवेदन किया है कि अपने- अपने घरों-मोहल्ले (सोसाइटी) से छोटी-छोटी कन्याओं को माताजी के मंदिर में लावे,जिससे समिति दुवारा उनका पूजन कर उनको भोजन करा सके। Post navigation डिलेवरी के दो दिन बाद महिला की मौत, परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप एसडीएम के बाद बीईओ की प्रेरणादायी तस्वीर सामने आई