जितेंद्र वाणी, नानपुर डिलेवरी के दो दिन बाद एक एक महिला की मौत हो गई। परिजन ने उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार नानबाई पति नाहर सिंह कनेश निवासी तीती मोटला फलिया ने शनिवार को नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में एक बालक को जन्म दिया था। यह उसकी पांचवीं डिलेवरी थी। इससे पहले उसकी चार लड़कियां है। महिला के देवर राकेश सुरसिंह ने बताया कि मेरी भाभी की मौत मंगलवार दोपहर को हुई। उन्होंने बताया शनिवार को डिलेवरी के बाद सोमवार को छुट्टी दे दी थी। जब भाभी को घर लेकर गए तो उन्हें चक्कर आने लगे। परिजन उन्हें वापस नानपुर स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां से डॉक्टरों ने आनन फानन में जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। हालांकि बच्चा स्वस्थ है। परिजनों ने बताया कि जिला मुख्यालय पर भी हमें जल्दी जल्दी महिला को घर ले जाने के लिए बोला। उधर, आए दिन नानपुर स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के साथ खराब व्यवहार करने की शिकायत आती रहती है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि नानपुर स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे रहता है। मामले में बीएमओ डॉ. पटेल से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया महिला ने छुट्टी लेने का बोला था। परिजन का कहना था घर में काम करना है इसलिए छुट्टी मांगी थी। मेडम ने उन्हें छुट्टी दे दी थी। Post navigation प्रवेशोत्सव मनाया, कर्मचारी को दी बिदाई भगवान की कथा धन से नहीं भाव और मन से होती है-पं.अंकित शर्मा