जितेंद्र वाणी, नानपुर नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन शासकीय बालक उमावि नानपुर में प्रवेशोत्सव मनाया गया। जिसमें एकीकृत विद्यालय के प्राचार्य आर एस गवले एव संस्था के प्राध्यापक डी एस रावत ने नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तक वितरण किया। इसके अलावा संस्था में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खेमला बघेल का विदाई समारोह भी रखा गया। पूर्व प्राध्यापक व प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक रामेश्वर वाणी ने स्वागत किया। संस्था के समस्त स्टाफ ने उनका स्वागत कर बिदाई दी। Post navigation युवती की मौत के मामले में एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे परिजन डिलेवरी के दो दिन बाद महिला की मौत, परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप