जितेंद्र वाणी, नानपुर कुछ दिनों पूर्व जोबट एसडीएम अर्थ जैन की एक प्रेरणादायी तस्वीर सामने आई थी। जिसमें वे एक ओटले पर बैठकर छात्रा के डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर कर रहे थे। ऐसी ही एक और तस्वीर आलीराजपुर बीईओ बीएस कनेश की सामने आई है। कन्या मा. वि. नानपुर प्रधानाध्यापक एस. कनेश की अंत्येष्टि में शामिल होने कनेश ग्राम भंवरी गए थे। वहीं पर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रवेश फार्म पर हस्ताक्षर करवाने कुछ परिजन पहुंचे। उन्होंने प्रवेश कबे लिए समयसीमा की अल्पता बताई तब तत्काल बीईओ ने कर्तव्यनिष्ठा एवं सादगी दिखाते हुए एक वाहन की बोनट पर कागजात रख कर हस्ताक्षर किए। Post navigation भगवान की कथा धन से नहीं भाव और मन से होती है-पं.अंकित शर्मा गोपाल गौशाला में पूर्णिमा महा उत्सव के तहत हुआ आयोजन, गो ग्रास के साथ भजनों की प्रस्तुति भी हुई