चंद्रशेखर आजाद नगर। बोहरा मस्जिद पर शाम के समय कोविड-19 वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन M-rite प्रोग्राम के अंतर्गत JSI के सहयोग से MPVHA संस्था के द्वारा कैम्प आयोजन किया गया। शिविर के दौरान वैक्सीनेशन का बूस्टर डोज लगाया गया। समाज के मुखिया जनाब आमिल साहेब आजाद नगर द्वारा अपना बूस्टर डोज लगवा कर शिविर का शुभारंभ किया। तत्पश्चात बौहरा समाज के लोगों द्वारा बढ़-चढ़कर शिविर में कोविड-19 वैक्सीनेशन का बूस्टर डोज लगवाने के लिए हिस्सा लिया। शिविर में कूल 115 लोगों द्वारा टीकाकरण करवा कर कोविड-19 संक्रमण रोग से अपनी तथा देश की सुरक्षा में अपना सहयोग दिया गया। इस शिविर में एम पी वी एच ए के क़लंस्टर कोऑर्डिनेटर रमेश मेडा, ब्लाक कोआर्डिनेटर रुखसार शेख सहित स्वास्थ्य विभाग के महेंद्र हिहोर व बीई अरविंद बैरागी, एएन एम प्रियंका अजनार उपस्थित थे। Post navigation नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं ने उत्साह के साथ किया मतदान, आज़ाद नगर में 75.69 प्रतिशत हुआ मतदान स्कूल की छात्राओ से महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तृत चर्चा की