आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आज़ाद नगर नगरीय निकाय चुनाव के मतदान समाप्त होते ही उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में हुए बंद 30 सितम्बर को होगी मतगणना। नगर में कुल 15 वार्ड है वार्डो में कुल 9211 मतदाता है। जिसमे महिलाओ ने 3390 व पुरुष के 3582 शाम 5 बजे तक का कुल 6972 मतदाताओं ने मतदान किया। 75.69 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। उपनिर्वाचन अधिकारी जितेंद्र सिंह तोमर द्वारा लगातार बूथ के सेक्टर प्रभारियों और मतदान केंद्रों पर सबेरे 7 बजे से शाम 5 बजे तक व्यवस्थाओ को लेकर लगातार निगरानी की गई। साथ ही पुलिस प्रशासन के भी मतदान केंद्र ओर नगर में पुख्ता इंतजाम किए गए जिसका नेतृत्व डीएसपी आदित्य प्रताप सिंह व थाना प्रभारी विजय कुमार देवड़ा ने किया। इन्ही इंतज़ामात व व्यवस्थाओं के चलते नगर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। Post navigation नगर परिषद चंद्रशेखर आजाद नगर में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, दोपहर 1:00 बजे तक रिकॉर्ड मतदान हुआ, देखे कितना प्रतिशत हुआ मतदान बोहरा मस्जिद पर लगा शिविर, 125 ने लगाया बूस्टर डोज