आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुलिस थाना आज़ाद नगर द्वारा। स्कूल की छात्राओ से महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। सब इंस्पेक्टर कमलसिंह नायक ने मानव दुर्व्यापार को समझाते हुए कहा कि महिलाओं बच्चों की खरीद-फरोख्त करना, उनसे अनैतिक कार्य करवाना, बंधुआ मजदूरी करवाना, उनसे जबरन शादी करवाना, अच्छे रोजगार की लालच देकर चंगुल में फंसाना यह सब मानव दुर्व्यापार में आता है। यदि ऐसी घटनाएं अपने आसपास होती दिखे तो पुलिस को सूचना अवश्य करना चाहिए। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अमर जूनवाल ने छात्राओं को मानव दुर्व्यापार के विरुद्ध आवाज उठाने का आव्हान किया। सहायक उपनिरीक्षक नगीन नायक ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के साथ छेड़छाड़ को रोकने के लिए डायल 100 पर पुलिस को सूचित करने पर तत्काल सहायता दी जाएगी। महिला उर्जा डेस्क प्रभारी अनीता कनेश और ललिता खन्ना ने महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन 100 और 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा एंटी ट्रैफिकिंग हेल्पलाइन 10582 के संबंध में छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कम उम्र में शादी नहीं करने एवं मोबाइल फोन का ज्यादा उपयोग नहीं करने के संबंध में छात्राओं को समझाया। पुलिस अधिकारीयों ने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसी महिलाओं को भरण-पोषण, मुफ्त कानूनी सलाह, अस्थाई निवास और परामर्श की सुविधा, कुटुंब न्यायालय, जिला विधिक सहायता केंद्र और संपत्ति में हिस्सा दिलाने मे सहायता की जाती है। संस्था के प्रभारी प्राचार्य देवेंद्र बैरागी ने छात्राओं को महिला अत्याचार के संबंध में जानकारी देने पर पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के लालसिंह बामनिया, राहुल खेरिया, बतुल सैफी, निर्मला कनेश, ममता वाणी, राहबाई कलेश, रेनू त्यागी, अरविंद हाडा, ज्योति गोयल, दर्शना गुप्ता एवं शाला का स्टाफ उपस्थित था। Post navigation बोहरा मस्जिद पर लगा शिविर, 125 ने लगाया बूस्टर डोज जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत हुई छात्राएं