खरडू बड़ी। हर साल की तरह इस साल भी बाबा रामदेवरा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो रहे है जिसमे से रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी एवं इसके आस पास के 6 से 7 गांव के करीबन 110 श्रद्धालुओं द्वारा दिनांक 23 अगस्त रविवार को पैदल यात्रा कर यहाँ से करीबन 700 किलोमीटर चल कर जाएंगे। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260823-WA0011.mp4 इनकी यात्रा करीबन 18 दिनों में तय होकर बाबा रामदेवरा दर्शन धाम पहुचेंगे।पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं का खरडू बड़ी एवं ताराघाटी में ग्रामीणों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर एवं प्रसादी देकर इनकी यात्रा मंगलमय की कामना के साथ रवाना किया। इसी के साथ ही इस यात्रा में 10 वर्षीय बालक कौटिल्य मुकेश गोयल जो कि पिछले 5 सालों से पैदल बाबा रामदेवरा धाम जाता है। Post navigation भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत बाबा रामदेवरा के लिए 40 बाइक से 80 एवं 4 से 5 जीप से 50 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना