अलीराजपुर Live के लिए जितेन्द्र वाणी की exclusive रिपोर्ट । आज सुबह खुले मे शोच के लिए निकले नानपुर थाने के फाटा गाँव के कुछ लोगों को डेम के किनारे एक युवक का शव मिला जिसकी सुचना नानपुर पुलिस को दी गयी । प्रथम दृश्टया संजय पिता इडा निवासी गवहान उम्र 26 साल की मृत्यु कीटनाशक दवाई पीकर होना प्रतीत होता है लेकिन वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा । सुत्रो ने बताया कि मृतक की पत्नी को उसके मायके वाले इसलिए लंबे समय से अपने पास रखे हुए है क्योकि मृतक ओर उसके परिजन वधु मूल्य के ₹ 60 हजार नहीं दे पा रहे थे हालांकि अभी इस तथ्य की भी पुष्टि होना बाकी है सारे खुलासे पुलिस जांच के बाद होंगे । फिलहाल नानपुर पुलिस ने मग॔ कायम कर लिया है एसपी विपुल श्रीवास्तव के अनुसार मामले की बारीकी से जांच करवाई जायेगी । Post navigation ट्रेन जब रतलाम पहुंची तब चचेरे भाई को पता चला कि सहयात्री भाई गायब है ; रेल्वे ट्रेक पर बरामद हुआ गायब भाई का शव आज किसानों ने रायपुरिया मे की दुध मरीजों को पिलवाकर गांधीगिरी