झाबुआ Live के लिए रायपुरिया से पन्नालाल की रिपोर्ट । आंदोलनकारी भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने गांधीगिरी दिखाते हुए अपने दूध को सड़क पर फैलाने के बजाय रायपुरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजो को वितरीत कर विरोध दर्ज कराया। यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड ने बताया कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते अन्नदाता परेशान हो रहे है। पिछले वर्ष हुए आंदोलन के बाद किये वादे को निभाने में सरकार सफल नही हुई है। श्री हामड ने बताया कि आज परेशान दूध और सब्जी उत्पादक किसानों ने अपनी उपज को सड़कों पर फैलाने के बजाय हॉस्पिटल में मरीजो को बांट कर विरोध दर्ज कराया। युवा किसान नंदलाल चौधरी रामकृष्ण पाटीदार ने बताया कि सरकार अपने किये वादे को निभाये तभी यही आंदोलन खत्म होगा। Post navigation फाटा डेम के पास युवक का शव बरामद ; पत्नी वियोग मे सुसाइड की आशंका ; जांच मे जुटी पुलिस थादंला के कांकरिया परिवार की कार को डंपर ने मारी टक्कर ; मासुम बच्चे की दुखद मोत ; 6 घायल