झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- युवा रामायण मंडल थांदला द्वारा विगत 17 वर्षों से चैत्र नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रात:कालीन संगीतमय संकीर्तन प्रभातफेरी का आयोजन 18वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। स्थानीय बड़े रामजी मंदिर से वर्ष प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) 29 मार्च से रामनवमी 5 अप्रैल तक प्रभातफेरी का आयोजन अनवरत चलेगा। युवा रामायण मंडल के नीरज भट्ट एवं कमलेश नागर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रभातफेरी प्रतिदिन प्रात: 5.30 बजे से बड़े रामजी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के पश्चात पुन: बड़े रामजी मंदिर पर विराम लेगी जहां आरती के पश्चात नीम के पत्तों का शरबत प्रसाद के रुप में वितरण किया जाएगा। युवा रामायण मंडल थांदला का नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की कि उक्त आयोजित प्रभातफेरी में अधिक से अधिक की संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ के साथ साथ स्वास्थ्य लाभ ले। Post navigation नवविवाहिता की कीटनाशक पीने से हुई मौत नवरात्री घटस्थापना मुहूर्त मंगलवार प्रात: 8 बजकर 27 मिनट से होगा प्रारंभ